जब आप होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो लोनदाता आपकी आय, क्रेडिट स्कोर और पुनर्भुगतान क्षमता पर विचार करते हैं. लेकिन कभी-कभी, आपकी योग्यता मांगी गई लोन राशि से कम हो सकती है. ऐसे में को-एप्लीकेंट होना उपयोगी हो जाता है. को-एप्लीकेंट आपकी होम लोन योग्यता में काफी सुधार कर सकता है, साथ ही फाइनेंशियल और टैक्स से संबंधित लाभ भी प्रदान करता है.
आइए, हम को-एप्लीकेंट का अर्थ, योग्यता, टैक्स लाभ से लेकर ज़िम्मेदारियों तक सभी बातों को पूरी तरह समझते हैं — ताकि आप घर खरीदने के लिए सही निर्णय ले सकें.
होम लोन में को-एप्लीकेंट क्या है?
लोन में को-एप्लीकेंट क्या है? को-एप्लीकेंट वह व्यक्ति है जो मुख्य उधारकर्ता के साथ होम लोन के लिए अप्लाई करता है. को-एप्लीकेंट के पास लोन के पुनर्भुगतान के लिए समान कानूनी और फाइनेंशियल देयता होती है.
लोन के लिए को-एप्लीकेंट की ज़रूरत अक्सर उस स्थिति में होती है, जब मुख्य उधारकर्ता को अपनी होम लोन योग्यता बढ़ानी होती है या बस पुनर्भुगतान के अपने दबाव को बांटना होता है. गौर करने योग्य बात यह है कि लोनदाता अक्सर आपके करीबी रिश्तेदार को ही को-एप्लीकेंट के रूप में स्वीकार करते हैं.
आसान भाषा में, को-एप्लीकेंट वह व्यक्ति है जो आपके होम लोन फाइनेंस में आपका भागीदार बनता है और एक ही लोन डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करता है.
कौन को-एप्लीकेंट हो सकता है?
जब को-एप्लीकेंट को शामिल करने पर विचार किया जाता है, तो बैंक और हाउसिंग फाइनेंशियल संस्थान जैसे गृहम हाउसिंग फाइनेंस केवल कुछ रिश्तेदारों के लिए ही अनुमति देते हैं:
- पति/पत्नी - ये सबसे व्यापक रूप से स्वीकार किए जाने वाले और पसंदीदा को-एप्लीकेंट होते हैं, क्योंकि वे आय और ज़िम्मेदारी बांटते हैं.
- माता-पिता - खासतौर पर जब घर माता-पिता के साथ मिलकर खरीदा जा रहा हो या माता-पिता के नाम पर खरीदा जा रहा हो.
- भाई-बहन - कुछ शर्तों के तहत अनुमति दी जाती है और आमतौर पर तब अगर दोनों संयुक्त मालिक हों.
- बच्चे - अगर वे बालिग हैं और उनकी एक निश्चित आय है.
दोस्त या बिज़नेस एसोसिएट्स जैसे गैर-रिश्तेदार आमतौर पर को-एप्लीकेंट के रूप में स्वीकार्य नहीं होते हैं.
इसे भी पढ़ें: ज़ीरो क्रेडिट हिस्ट्री के साथ होम लोन कैसे प्राप्त करें?
को-एप्लीकेंट होने के लाभ
अपने होम लोन के लिए को-एप्लीकेंट को चुनने के कई फाइनेंशियल और प्रैक्टिकल लाभ होते हैं:
- लोन योग्यता में बढ़ोतरी: लोनदाता दोनों एप्लीकेंट की आय को जोड़कर देखता है, जिससे आप उतनी होम लोन राशि के लिए योग्य हो सकते हैं, जो एक व्यक्ति की आय पर आपके लिए संभव नहीं होती.
- दोनों पर EMI का बराबर भार: : दोनों सह-मालिक पुनर्भुगतान में भागीदार होते हैं और इससे मासिक किश्तों का भुगतान करना आसान हो जाता है.
- टैक्स लाभ: क्योंकि दोनों एप्लीकेंट सह-मालिक हैं और EMI का भुगतान करते हैं, इसलिए वे सेक्शन 80C (मूलधन के पुनर्भुगतान पर अधिकतम ₹1.5 लाख) और सेक्शन 24b (भुगतान किए गए इंटरेस्ट पर अधिकतम ₹2 लाख) के तहत टैक्स कटौती का क्लेम करने के लिए पात्र हैं.
- तेज़ अप्रूवल: दो आय और बेहतर फाइनेंशियल प्रोफाइल, आपको लोनदाता के लिए अधिक विश्वासपात्र बनाते हैं और ऐसे में वो आमतौर पर तेज़ अप्रूवल देते हैं.
एक साथ लिए जाने पर होम लोन के कुछ सबसे मूल्यवान लाभ ये हैं.
को-एप्लीकेंट की फाइनेंशियल जिम्मेदारी
शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि को-एप्लीकेंट होने से लोन के लिए दोनों की सामूहिक देयता होती है. मूल उधारकर्ता और को-एप्लीकेंट संयुक्त रूप से लोन के पुनर्भुगतान के लिए उत्तरदायी होते हैं.
अगर उनमें से कोई भुगतान में चूक करता है, तो दोनों क्रेडिट रिपोर्ट प्रभावित होंगी. डिफॉल्ट होने पर, लेंडर दोनों व्यक्तियों से रिकवर करेंगे. इसलिए किसी व्यक्ति को को-एप्लीकेंट के रूप में जोड़ने से पहले, आप दोनों में आपसी फाइनेंशियल समझ और विश्वास होना चाहिए.
को-एप्लीकेंट के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
एक साथ अप्लाई करते समय, प्रत्येक को-एप्लीकेंट को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट प्रदान करने होंगे:
- पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID)
- पते का प्रमाण
- PAN कार्ड
- इनकम डॉक्यूमेंट (सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फॉर्म 16, ITR)
- रोजगार प्रमाण (ऑफर लेटर, कंपनी ID, रोजगार एग्रीमेंट)
ये डॉक्यूमेंट लेंडर को दोनों एप्लीकेंट की क्रेडिट हिस्ट्री और आय की स्थिरता का आकलन करने में मदद करते हैं.
को-एप्लीकेंट को टैक्स राहत
को-एप्लीकेंट होने के सबसे बड़े लाभों में से एक है टैक्स राहत. लेकिन कुछ पूर्व-आवश्यकताएं हैं:
- दोनों प्रॉपर्टी के सह-मालिक होने चाहिए.
- दोनों को लोन के लिए पार्ट-पेमेंट करना चाहिए.
- जब ये आवश्यकताएं पूरी हो जाएं, तो:
- दोनों को-एप्लीकेंट मूलधन के पुनर्भुगतान के लिए सेक्शन 80C के तहत अधिकतम ₹1.5 लाख का लाभ उठा सकते हैं.
- दोनों भुगतान किए गए ब्याज के लिए सेक्शन 24b के तहत ₹2 लाख तक का क्लेम भी कर सकते हैं.
तो, क्या को-एप्लीकेंट होम लोन पर टैक्स लाभ के लिए पात्र है? हां, लेकिन केवल तभी जब पुनर्भुगतान और स्वामित्व दोनों शर्तों को पूरा किया जाता है.
को-एप्लीकेंट जोड़ने से पहले विचार
हालांकि को-एप्लीकेंट के साथ होम लोन लेना फायदेमंद है, फिर भी आपको निम्नलिखित बातों पर विचार करना चाहिए:
- विश्वास और पारदर्शिता: जिम्मेदारियों और फाइनेंस के संबंध में खुला संचार बनाए रखें.
- क्रेडिट स्कोर: को-एप्लीकेंट का क्रेडिट स्कोर लोन अप्रूवल और शर्तों पर सीधा प्रभाव डालता है.
- कानूनी स्वामित्व: बेहतर यही है कि को-एप्लीकेंट भी को-ओनर हो. अन्यथा, टैक्स छूट का लाभ भी नहीं मिलेगा.
- भविष्य की देयता: मृत्यु या असहमति की स्थिति में, को-एप्लीकेंट लोन के लिए उत्तरदायी रहता है.
साथ ही, को-एप्लीकेंट होम लोन की कमियों की भी जानकारी रखें. उदाहरण के लिए, पुनर्भुगतान को लेकर मतभेद होने से आपसी संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है या कानूनी विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: होम लोन पर ROI को समझें: इसका क्या मतलब है और इसकी गणना कैसे करें
गृहम हाउसिंग फाइनेंस के साथ को-एप्लीकेंट
गृहम हाउसिंग फाइनेंस में हम आपकी आवश्यकता के अनुसार को-एप्लीकेंट होम लोन की सुविधा में सहायता करने के लिए यहां मौजूद हैं. चाहे आप वेतनभोगी व्यक्ति हों, स्व-व्यवसायी प्रोफेशनल हों या माता-पिता और बच्चे की टीम, हम आपको होम लोन प्रोसेस के बारे में आराम से गाइड करते हैं. हमारे कुशल प्रोफेशनल आपको सही को-एप्लीकेंट स्ट्रक्चर चुनने में मदद करते हैं, जो योग्यता और टैक्स दक्षता दोनों को अधिकतम करते हैं.
निष्कर्ष
अंत में, होम लोन के लिए अप्लाई करते समय को-एप्लीकेंट को जोड़ना, न केवल आपके लोन के अप्रूव होने की संभावनाओं को बढ़ाता है, बल्कि आपकी फाइनेंशियल यात्रा को भी आसान बनाता है. फिर भी लोन में को-एप्लीकेंट के अर्थ, योग्यता के दिशानिर्देश, पुनर्भुगतान की ज़िम्मेदारी और टैक्स को समझना महत्वपूर्ण है
सावधानीपूर्वक प्लानिंग और उपयुक्त को-एप्लीकेंट के साथ, आप होम लोन के अधिकतम लाभ ले सकते हैं और एक सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकते हैं. आगे बढ़ने से पहले, सभी लाभों और नुकसानों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जॉइंट लोन लेना आपके सपनों के घर के लिए सही निर्णय है.