गृहम में हमारा मानना है कि सार्थक सामाजिक प्रभाव केंद्रित प्रयासों और निरंतर प्रतिबद्धता के माध्यम से पैदा होता है. हमारी कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी की पहल उन क्षेत्रों की ओर केंद्रित हैं, जहां हमारे प्रयास वंचित समुदायों के लिए ठोस और स्थायी लाभ ला सकते हैं. प्रत्येक पहल की प्रासंगिकता, प्रभाव और स्थिरता के आधार पर समीक्षा की जाती है, ताकि संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग हो और सार्थक बदलाव सुनिश्चित किया जा सके. हमारी प्रतिबद्धता केंद्रित प्रयासों, ठोस परिणामों और स्थायी साझेदारियों के माध्यम से समुदायों के लिए स्थायी रूप से लाभ पहुंचाना है.
प्रोजेक्ट्स
स्थान
ज़िंदगियों में बदलाव
कर्मचारियों की भागीदारी
ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत में, आर्थिक रूप से वंचित परिवारों से आने वाली कई लड़कियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. 'खुशियों का आंगन' पहल शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इन लड़कियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए ज़रूरी सहयोग मिले, फिर चाहे वह सीधे शैक्षणिक सहायता के माध्यम से हो या उन स्कूलों को सक्षम बनाने के जरिए, जहां वे पढ़ती हैं.
गृहम में, हमारा मानना है कि हर बेटी अपने आप में अनमोल है और हम सभी का भविष्य उसकी प्रगति और सशक्तिकरण पर भी निर्भर करता है. हम एक बेहतर और उज्ज्वल कल के निर्माण में इन्वेस्ट करते हैं, जहां हमारा यह प्रोग्राम सामूहिक ज़िम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर बेटी को अपनी पूरी क्षमता को पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिले.
गृहम हमारी CSR पहलों में कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करके कॉर्पोरेट नागरिकता की संस्कृति को सक्रिय रूप से विकसित करता है. हमारे लक्षित हस्तक्षेपों में कई राज्यों में स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता और महिला कल्याण शामिल हैं.
कार्यस्थल पर सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें ज़रूरत की चीजें आसानी से मिलना बेहद ज़रूरी है. इसी दिशा में गृहम ने मध्यप्रदेश के महिला पुलिस थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें और इस्तेमाल किए गए नैपकिन के सुरक्षित निपटान के लिए इंसीनरेटर (निस्तारण मशीनें) लगाए हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वर्दी में अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाओं को मासिक धर्म में स्वच्छता से जुड़ी सभी चीज़ें आसानी से मिल जाएं
सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, गृहम ने कानून-प्रवर्तन संस्थानों और स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने में सहयोग दिया है, इससे इन संस्थानों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने में मदद मिल रही है. इस पहल से इन संस्थानों में बिजली के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और उनकी संचालन संबंधी लागत में भी कमी आएगी, साथ ही, यह हमारी इस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है कि समुदायों की सेवा करने वाले सार्वजनिक संस्थानों को भी पर्यावरण-अनुकूल बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए.
‘हुनर से परिचय’ हमारी इस सोच को दर्शाता है कि सही मायने में अवसर की शुरुआत वास्तविक अनुभव से ही होती है. गृहम के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को पेशेवर माहौल में सीखने और काम करने का अवसर मिलता है - इस दौरान वे नए कौशल सीखते हैं, काम का व्यावहारिक अनुभव हासिल करते हैं और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और इस तरह अपने लिए एक सफल करियर की मजबूत नींव तैयार करते हैं.
अप्रेंटिस, संगठन के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में काम करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, उन्हें व्यवस्थित ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे उन्हें केवल कक्षा तक सीमित न रहकर वास्तविक कार्यस्थल पर काम करने का अनुभव भी मिलता है. उनमें से कई लोगों के लिए यह औपचारिक कार्यक्षेत्र में प्रवेश करने का पहला अवसर होता है और गृहम को गर्व है कि वह उनके इस सफर की पहली सीढ़ी बनता है.
समय पर इलाज मिलना किसी व्यक्ति को गंभीर स्थिति से बचाकर उसके ठीक होने की राह आसान बना सकता है. गृहम की स्वास्थ्य संबंधी पहलें ज़रूरत के समय लोगों तक सीधे स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं और इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी वाले ऑन-ग्राउंड कैंप के माध्यम से हम सीधे ज़रूरतमंद लोगों तक आवश्यक इलाज और दवाइयां पहुंचाते हैं.
चांदनी उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की होनहार छात्रा है और वह अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ रहती है. उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उसकी माता गृहिणी हैं. विज्ञान में गहरी रुचि रखने वाली चांदनी अपनी आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर पूरा ध्यान दे रही है. लेकिन चांदनी की दुनिया सिर्फ किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है. उसे पेंटिंग और हाथ से चीज़ें बनाने में बहुत खुशी मिलती है और खाली समय के शांत पलों में वह अपनी रचनात्मकता को खुलकर अभिव्यक्त करती है. फिर भी, उसके दिल में इससे कहीं बड़े सपने हैं. चांदनी का सपना IAS या IPS अधिकारी बनना है और वह देश की सेवा करने और अपने आसपास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है. अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के साथ, चांदनी अपने लिए ऐसा भविष्य बना रही है, जहां उसकी परिस्थितियां नहीं, बल्कि उसके सपने और आकांक्षाएं उसकी पहचान तय करेंगी.
चांदनी
छात्र, उत्तर प्रदेश (खुशिओं का आंगन)
इस पुण्य कार्य के लिए आपका और गृहम हाउसिंग फाइनेंस टीम का धन्यवाद. बच्चों, उनके माता-पिता और स्कूल प्रशासन की ओर से, हम आभार व्यक्त करते हैं. ईश्वर आप पर कृपा करे!
सुनील गंबानी
प्रेसिडेंट- कार्यमिति ट्रस्ट-मुंबई
यह बहुत अच्छा रहा कि बिज़नेस शुरू करने से पहले गृहम ने मुझे ट्रेनिंग सेशन दिए क्योंकि इससे मुझे अपनी बिज़नेस को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी. इन सेशन की मदद से हमने इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया हैंडल का महत्व जाना और इसके साथ ही हमें साइबर खतरों से खुद को सुरक्षित रखने के तरीके समझे. इससे मुझे अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद मिली और मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस ट्रेनिंग के कारण मैं 15 साल बाद अपने घर से बाहर निकल पाई हूं. मैं गृहम की बेहद आभारी हूं.
लक्ष्मी माणिक हिंगे
लेडीज़ टेलर पुणे (हुनर से परिचय)
इस विचारपूर्ण पहल और स्टेशन में RO लगवाने के लिए पूरे गृहम हाउसिंग परिवार को धन्यवाद, इससे हमें सभी अधिकारियों को सुरक्षित पेयजल प्रदान करने में मदद मिलेगी.
आसनसोल नॉर्थ-पुलिस स्टेशन
पश्चिम बंगाल (स्वयम)
हमारे स्कूल में आई-कैंप आयोजित करने की गृहम हाउसिंग फाइनेंस की पहल सच में सराहनीय थी. डॉक्टरों की टीम ने बेहतरीन काम किया और पूरा कॉम्पोजिट विद्यालय परिवार उनके प्रयासों के लिए आभारी है. धन्यवाद, गृहम हाउसिंग फाइनेंस!
प्रिंसिपल-कॉम्पोजिट विद्यालय
आगरा (स्वास्थ्य के साथ)