घर खरीदना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. कई परिवारों के लिए, यह जीवनभर का निवेश भी है. लेकिन भारत में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों से घर के मालिक बनना मुश्किल हो जाता है, विशेष रूप से पहली बार घर खरीदने वाले के लिए. इस अंतर को कम करने के लिए, भारत सरकार ने विभिन्न सरकारी आवास योजनाएं शुरू की हैं जो सब्सिडी, ब्याज में राहत और डायरेक्ट फाइनेंस के माध्यम से प्रॉपर्टी के स्वामित्व का बोझ कम करती हैं.
2026 में, भारत में पहली बार घर खरीदने वाले लोगों की सहायता करने के लिए विभिन्न हाउस स्कीम उपलब्ध हैं. ऐसी स्कीम और लाभों को समझना, नए हाउसिंग कस्टमर को घर के मालिक बनने की सही दिशा में ले जा सकता है. नीचे सबसे बेहतर सरकारी हाउस स्कीम्स का विश्लेषण किया गया है, साथ ही बताया गया है कि वे कैसे संभावित घर के मालिकों की मदद कर सकती हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (PMAY 2.0)
शहरों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की सबसे प्रमुख हाउसिंग स्कीमPMAY 2.0 है, जिसे सितंबर 2024 में फिर से शुरू किया गया था. इसे "सबके लिए आवास" के लक्ष्य के साथ बनाया गया और खासकर उन परिवारों को ध्यान में रखा गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न-आय वर्ग (LIG) और मध्यम-आय वर्ग (MIG) में आते हैं.
PMAY 2.0 के तहत, पहली बार घर खरीदने वाले लोगों के लिए ब्याज सब्सिडी स्कीम (ISS) सबसे बड़ा आकर्षण है. यह स्कीम ₹9 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए है. सरकार ने अपने होम लोन के पहले ₹8 लाख पर 4% पर भारतीय फर्स्ट-होम खरीदारों को सब्सिडी दी है. ₹25 लाख तक के लोन, ₹35 लाख तक की कीमत वाली प्रॉपर्टी और 120 वर्ग मीटर तक के कार्पेट एरिया इस हाउस स्कीम में शामिल हैं. अधिकतम सब्सिडी का लाभ ₹1.80 लाख है, जो एक अवधि में सीधे उधारकर्ता के लोन अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है.
यह सब्सिडी लोन राशि को कम करती है, जिससे EMI कम हो जाती है और घर खरीदने का सफर ज़्यादा आसान हो जाता है. पहली बार घर खरीदने वालों के लिए, PMAY 2.0 2026 में सबसे लाभदायक सरकारी होम लोन स्कीम में से एक है.
लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण (BLC)
PMAY 2.0 में, लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण स्कीम उन EWS परिवारों के लिए है जिनके पास जमीन तो है लेकिन पक्का घर नहीं है. ऐसे परिवार सरकारी मदद से अपनी जमीन पर पक्का घर बना सकते हैं. जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जमीन पर विरासत में मिलने वाले लेकिन गैर-हस्तांतरणीय अधिकार दे सकते हैं ताकि वे भी इस योजना में शामिल हो सकें.
यह सरकारी होम स्कीम विशेष रूप से कम आय वाले परिवारों के लिए आदर्श है, जो डेवलपर से घर खरीदने की बजाय अपने लिए एक साधारण सा घर बनाना पसंद करते हैं. सरकारी सब्सिडी इसे किफायती बना देती है, लेकिन लाभार्थियों को शेष राशि का भुगतान करना होता है.
अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP)
PMAY 2.0 के तहत एक और प्रमुख स्कीम पार्टनरशिप में अफोर्डेबल हाउसिंग है. इसमें, सार्वजनिक और निजी बिल्डर हाउसिंग स्कीम तैयार करते हैं जहां वे EWS कैटेगरी के लिए यूनिट का एक निश्चित प्रतिशत रिजर्व रखते हैं. प्रोजेक्ट को केंद्र और राज्य स्तर पर सब्सिडी दी जाती है और इस तरह, फ्लैट संभावित खरीदारों के लिए किफायती हो जाते हैं.
पहली बार घर खरीदारों के लिए AHP, फंडिंग सहायता के लिए अप्लाई करने के अलावा नियमित हाउसिंग स्कीम तक पहुंचने का दोहरा लाभ प्रदान करता है. आमतौर पर, राज्य ऐसे घरों की बिक्री कीमत कम रखते हैं, ताकि पहली बार घर खरीदने वाले लोगों पर ऊंची कीमतों का बोझ न पड़े.
इसे भी पढ़ें: होम लोन की ब्याज़ दरें क्या हैं: पूरी गाइड
अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग (ARH)
हर कोई तुरंत घर नहीं खरीद सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने किराए पर स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती घर देने के लिए PMAY-U 2.0 के तहत किफायती रेंटल हाउसिंग स्कीम शुरू की. स्कीम मुख्य रूप से प्रवासी मजदूरों, फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों और शहरी गरीब परिवारों की सहायता करती है, जिन्हें शहरों में सुरक्षित किराए के विकल्पों की तलाश रहती है.
ARH सीधे घर खरीदने की स्कीम नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवारों के पास घर के मालिक होने के फाइनेंशियल तनाव के बिना सम्मानजनक किराए के आवास तक पहुंच हो. हाउसिंग से संबंधित खर्चों को कम करके और स्थिरता प्रदान करके, ARH अप्रत्यक्ष रूप से घरों को अपने फाइनेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करने और बचत बनाने में मदद कर सकता है. समय के साथ, यह फाइनेंशियल स्थिरता कुछ परिवारों को PMAY जैसे अन्य हाउसिंग प्रोग्राम के तहत ओनरशिप विकल्पों पर विचार करने में सक्षम बना सकती है.
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY-G)
ग्रामीण परिवारों के लिए, PMAY-G यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी परिवार पक्के घर के बिना न रहे. यह कच्चे या टूटे-फूटे घरों में रहने वाले परिवारों को लक्षित करता है और उन्हें आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षित, टिकाऊ घरों के निर्माण के लिए फंड प्रदान करता है. 2026 तक, राजस्थान और असम जैसे राज्यों ने इस स्कीम के तहत लाखों अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी है, जिससे ग्रामीण आवास पर इसका प्रभाव मजबूत हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार घर खरीदने वाले लोगों के लिए, यह स्कीम काफी फायदेमंद है, इससे लोगों को न सिर्फ प्रॉपर्टी का स्वामित्व मिलता है, बल्कि सम्मान और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है.
राज्य स्तर की सरकारी आवास योजनाएं
केंद्र सरकार की पहलों के साथ-साथ, कई राज्य अपने खुद के आवास बोर्ड और विकास प्राधिकरणों का संचालन करते हैं जो किफायती आवास परियोजनाओं को शुरू करते हैं. उदाहरण के लिए:
- महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएचएडीए) नियमित रूप से महाराष्ट्र में हाउसिंग लॉटरी और प्रोजेक्ट का आयोजन करता है.
- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपनी DDA हाउसिंग स्कीम के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवासीय फ्लैट विकसित और आवंटित करता है.
- तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड (TNHB) विभिन्न इनकम समूहों के लिए तमिलनाडु में हाउसिंग प्रोजेक्ट की योजना और विकास करता है.
राज्य-स्तर की हाउसिंग अथॉरिटी, PMAY जैसी केंद्रीय स्कीम्स के साथ मिलकर लोकेशन के आधार पर घर खरीदने के अवसर प्रदान करती है. दोनो एक साथ मिलकर, किफायती विकल्पों का विस्तार करते हैं और पहली बार खरीदने वाले लोगों के लिए उनके बजट में उपयुक्त घर खोजना आसान बना देते हैं.
पात्रता मानदंड और होम लोन प्लानिंग
PMAY 2.0 या किसी अन्य सरकारी हाउसिंग लोन पहल के लिए अप्लाई करने वालों को होम लोन के लिए योग्यता मानदंड पूरे करने होंगे. परिवार के पास भारत में कहीं भी पक्का घर नहीं होना चाहिए, और उनकी इनकम तय सीमा के भीतर होनी चाहिए. वो जिस घर को खरीदना चाहते हैं, उसका साइज़ और कीमत चुनी गई स्कीम के मापदंडों के अनुरूप होने चाहिए.
फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाने के लिए, घर खरीदार होम लोन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं. पहली बार खरीदने वाले लोग,यह देखकर कि सब्सिडी के साथ या बिना कितनी EMI का भुगतान किया जाएगा, आसानी से सरकारी स्कीम के लाभ निर्धारित कर सकते हैं और अपने बजट को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं.
गृहम हाउसिंग फाइनेंस पहली बार खरीदने वाले लोगों की कैसे मदद करता है
भारत में सरकारी हाउसिंग स्कीम में से किसी एक को चुनना आसान नहीं है, विशेष रूप से पहली बार खरीदने वाले के लिए. गृहम हाउसिंग फाइनेंस में, हम योग्यता, डॉक्यूमेंट और एप्लीकेशन तैयार करने और सही पोर्टल के माध्यम से खरीदारों की सहायता करते हैं. हमारे विशेषज्ञ होम लोन की पूरी प्रोसेस को आसान बनाते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि सभी स्कीम्स के नियमों का पालन हो. साथ ही, ग्राहकों को बेहतर ढंग से अपना बजट बनाने के लिए होम लोन कैलकुलेटर जैसे टूल का उपयोग करने की सलाह देते हैं.
गृहम हाउसिंग फाइनेंस की मदद से, पहली बार घर खरीदने वाले किसी भी तरह की देरी से बच सकते हैं और सब्सिडी का समझदारी से इस्तेमाल कर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने घर के मालिक बनने की राह पर आगे बढ़ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: होम लोन गारंटर: इसकी पात्रता, भूमिकाएं और नियम
निष्कर्ष
जो कोई भी पहली बार घर खरीदना चाहता है, उसके लिए 2026 में कई सरकार की तरफ से कई विकल्प मौजूद हैं. शहरों में रहने वालों के लिए PMAY 2.0 है, तो गांवों में रहने वालों के लिए PMAY-G. इसके अलावा, राज्य स्तर पर अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए पार्टनरशिप वाली स्कीम भी हैं, दरअसल केंद्र सरकार ने घर खरीदना आसान बनाने के लिए कई उपाय किए हैं.
PMAY व सब्सिडी स्कीम की योग्यता लेकर और सरकारी हाउस स्कीम का लाभ उठाकर, कस्टमर काफी पैसा बचा सकते हैं और EMI का बोझ कम कर सकते हैं. गृहम हाउसिंग फाइनेंस का सही मार्गदर्शन पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को इन स्कीम का अधिकतम लाभ उठाने और घर खरीदने के अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेगा.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. नई सरकारी आवास योजना क्या है?
नई स्कीम प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) और PMAY-ग्रामीण (PMAY-G), है, जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण परिवारों को किफायती पक्का घर प्रदान करना है.
2. सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवास योजना कौन सी है?
PMAY-U और PMAY-G दोनों सबसे प्रभावी हाउसिंग स्कीम हैं. PMAY-U शहरी परिवारों को लाभ देता है, जबकि PMAY-G ग्रामीण परिवारों की मदद करता है. साथ ही, इन्हें किफायती घर के स्वामित्व के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है.
3. भारत में कम आय वाले परिवार अपना घर कैसे खरीद सकते हैं?
कम आय वाले परिवार सब्सिडी सहायता के लिए PMAY जैसी सरकारी स्कीम का उपयोग कर सकते हैं, राज्य हाउसिंग स्कीम के बारे में जान सकते हैं, या फाइनेंशियल संस्थानों के माध्यम से कम EMI के साथ हाउसिंग लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
4. क्या PMAY और स्टेट हाउसिंग स्कीम दोनों के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
हां, आप दोनों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पर एक ही प्रॉपर्टी के लिए एक साथ दो स्कीम से फायदा नहीं उठा सकते हैं.
5. क्या PMAY-U 2.0 अभी भी 2026 में CLSS सब्सिडी प्रदान कर रहा है?
नहीं. पिछली क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) समाप्त हो चुकी है. PMAY-U 2.0 के तहत, सरकार अब ब्याज सब्सिडी स्कीम (ISS) और डायरेक्ट फंडिंग के माध्यम से खरीदारों को सपोर्ट करती है.
6. क्या पात्रता प्राप्त करने के लिए मुझे महिला सह-मालिक की आवश्यकता है?
ज्यादातर मामलों में PMAY के तहत, खासकर EW और LIG कैटेगरी में, घर में एक महिला का सह-मालिक होना जरूरी है. लेकिन कुछ मामलों में ये नियम लागू नहीं होता, (जैसे अगर कोई विधवा महिला है या कोई और अन्य कैटेगरी).
7. क्या स्व-व्यवसायी व्यक्ति पात्र हैं?
हां. अगर स्व-व्यवसायी व्यक्ति आय और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो वे अप्लाई कर सकते हैं. इनकम असेसमेंट स्व-घोषणाओं और सहायक डॉक्यूमेंट के आधार पर हो सकता है.
8. क्या इन स्कीम के लिए एक से अधिक बार अप्लाई कर सकते हैं?
नहीं. लाभार्थी परिवार केवल एक बार PMAY या इसी तरह की हाउसिंग सहायता का लाभ उठा सकता है. एक ही परिवार के लिए कई एप्लीकेशन की अनुमति नहीं है.
9. अगर मैं अप्लाई करना चाहूं, तो मुझे कहां से शुरू करना चाहिए?
आधिकारिक PMAY वेबसाइट पर या अपने स्थानीय हाउसिंग अथॉरिटी के साथ अपनी पात्रता चेक करके शुरू करें. आधार, इनकम प्रूफ और प्रॉपर्टी के विवरण जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट तैयार करें, फिर ऑनलाइन या अप्रूव्ड फाइनेंशियल संस्थानों के माध्यम से अप्लाई करें.