बेडरूम या होम रेनोवेशन आइडिया पर विचार करते समय कई प्रेरणाएं मन में आ सकती हैं. आपके लिए यह करने के कई कारण हो सकते हैं जैसे सजावट पुरानी हो गई है या यह बोरिंग और मोनोटोनस हो गया है, या सिर्फ इसलिए कि आप पूरा ट्रांसफॉर्मेशन चाहते हैं.
घर की सजावट वहां रहने वालों के मिज़ाज और मन की स्थिति को प्रभावित करती है और इसका असर मेहमानों के मूड पर भी पड़ता है. अक्सर भरपूर रोशनी वाली, चमकदार सजावट से माहौल उर्जायुक्त माहौल बन जाता है, जबकि फीकी और नीरस सजावट का असर उल्टा होता है.
तो, क्या आप अपने घर या बेडरूम को रिनोवेट करने के लिए आइडियाज खोज रहे हैं, लेकिन बेसिक होम मेकओवर आइडियाज की कमी के कारण शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं? चिंता न करें, इंटरनेट से आपको ज़रूरी प्रेरणा मिल सकती है. अगर आपके पास इंटरनेट पर उपलब्ध ढेरों विकल्पों को देखने का समय नहीं है, तो ये रहे आपके होम डेकोर को बेहतर बनाने के लिए 5 आइडियाज:
रंगों के साथ खेलें:
तेज़ी से बढ़ती पेंट कंपनियां नए और रचनात्मक पेंटिंग विकल्प प्रदान करती हैं. आप कुछ सर्वश्रेष्ठ होम डेकोर कॉन्सेप्ट के लिए इन विकल्पों में से चुन सकते हैं. आप दो वाइब्रेंट रंग चुनकर उनके साथ प्रयोग कर सकते हैं या फिर एक रंग की थीम पर ही बने रह सकते हैं. एक और विकल्प के रूप में, आप सियान और रेड, बैंगनी और पीला या फिर पीले के साथ लाइलेक या डार्क ब्लू जैसे दो कंट्रास्टिंग शेड्स चुन सकते हैं. इसके अलावा, पूरी तरह से-ग्रे/व्हाइट बैकग्राउंड के साथ चमकदार रंग रखना एक आकर्षक विकल्प है. अगर आपको ये सभी विकल्प ज़रूरत से ज़्यादा भड़कीले लग रहे हैं, तो आप यूनीफॉर्म लुक के लिए केवल एक-रंग वाली स्कीम चुन सकते हैं.
फर्निशिंग के साथ नए-नए प्रयोग करें:
फर्नीचर को फिर से व्यवस्थित करने का पहला चरण है-डिक्लटरिंग यानी बेकार सामान को हटाना. डिक्लटरिंग करके आप कुछ स्पेस प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद फर्नीचर को फिर से व्यवस्थित करें. आजकल, डेकोरेटिव मिरर लगाना एक ट्रेंड है. मिरर प्रकाश को रिफ्लेक्ट करते हैं और कमरे को बड़ा और स्पेशियस दिखाते हैं. पढ़ने के लिए बेड के सिरे पर कंसोल टेबल, बेंच या बेडरूम में टेबल रखने पर विचार करें. आप स्कोन, लैंप आदि जैसी चीज़ों साथ किसी भी कमरे के लुक को बढ़ा सकते हैं. कमरे को बड़ा दिखाने और क्लटर को छिपाए रखने के लिए बॉक्स बेड अच्छे विकल्प हैं.
फर्श से लेकर छत तक, हर कोना सजाएं:
बेडरूम या घर में सुधार करते समय अक्सर छत, बेडिंग और फ्लोरिंग को नज़रअंदाज़ किया जाता है. हालांकि, ये आपके घर की रूपरेखा में एक जबर्दस्त बदलाव ला सकते हैं. कमरे की सफेद दीवारों के विपरीत छत को किसी गहरे रंग से या फिर दीवारों के जैसे ही रंग से पेंट करना मजेदार हो सकता है. आप चैंडलियर्स, विंड चाइम्स और डेकोरेटिव लाइट के साथ सीलिंग के लुक को बढ़ा सकते हैं.
बेडिंग और बेड बेडरूम का एक बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इन्हें नया रूप देना आवश्यक है. कमरे की बेडिंग को बदलने से काफी फर्क पड़ सकता है. इसके लिए आप मोनोक्रोमेटिक से लेकर पेस्टल कलर तक या फिर क्लासिकल अथवा आधुनिक लुक में से कुछ भी चुन सकते हैं.
कमरे में कार्पेट बिछाने से यह बड़ा दिख सकता है. डेकोरेटिव रग शामिल करके कमरे की सजावट को और बेहतर बनाया जा सकता है. इसके अलावा, ठंडे फर्शों के बजाय सॉफ्ट बेडिंग पर कदम रखना सभी के लिए एक आनंददायक अनुभव होता है.
कमरे को विजुअल्स से सजाएं:
तस्वीरें कमरे या दीवारों की खूबसूरती को बढ़ाने का शानदार ज़रिया हैं. दीवार या टेबल के ऊपर एक शानदार डेकोरेशन के अलावा, ये आपकी खुशहाल यादों को याद दिलाने का भी काम करेंगी. तस्वीरों के लिए एक समान अथवा दीवारों को एक अलग लुक देने के लिए रंगों के साथ मेल खाने वाले वाले फ्रेम लें. आप कई तस्वीरों या बड़ी पेंटिंग के साथ दीवार को सजा सकते हैं.
पौधे और फूल शामिल करें:
इनडोर प्लांट, एक ही समय में कमरे को सजाने और हमें बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के दोहरे उद्देश्य को पूरा करते हैं.
पौधे घर के भीतर की हवा को साफ करके इसकी गुणवत्ता को सुधारने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, माना जाता है कि पौधों से तनाव कम होता है. पौधों की देखभाल करने से आपका स्ट्रेस लेवल सकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा, उनकी उपस्थिति कमरे को अधिक उत्साहजनक और चमकदार बना सकती है. सूरज की रोशनी की आवश्यकताओं के आधार पर पौधों को बिस्तर के पास या कोने में रखा जा सकता है.
इसके अलावा, अपने कमरे में ताजा, रंगीन और सुगंधित फूल लगाने से जगह तुरंत अधिक खुशनुमा और रौशन लगने लग सकती है.
संक्षेप में:
हालांकि घर के इंटीरियर डिज़ाइन आइडिया का विचार मन को लुभा सकता है, ताकि कुछ बदलाव हो सके और बोरियत से राहत मिल सके, लेकिन ऐसे विचारों को शामिल करना काफी महंगा पड़ सकता है. अगर आप यह खर्च कर सकते हैं, तो बहुत अच्छा है, लेकिन अगर आप बजट को लेकर दुविधा में हैं तो होम रेनोवेशन के लिए लोन या होम एक्सपेंशन लोन लेने के बारे में सोचना एक समझदारी भरा विचार होगा. इसके लिए आप गृहम हाउसिंग से होम रेनोवेशन के लिए लोन या हाउसिंग इंटीरियर के लिए लोन के लिए संपर्क कर सकते हैं. हम न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दर और आसान नियम और शर्तों पर फंड प्रदान करते हैं.