How to upgrade your Home interior?

अपने घर के इंटीरियर को कैसे अपग्रेड करें?

एक शानदार इंटीरियर डिज़ाइन हर घर के मालिक की विश लिस्ट में होता है. खुशकिस्मती से, आज कई क्लासी होम इंटीरियर आइडिया मौजूद हैं जो आपके घर को पूरी तरह से नया रूप और एहसास दे सकते हैं. घर को फिर से डिज़ाइन करने के लिए ये अनोखे कॉन्सेप्ट न सिर्फ आपके घर की रूपरेखा बदल देंगे, बल्कि दोस्तों और परिवार की प्रशंसा भी बटोरेंगे. तो, ये क्या हैं? आइए जानते हैं.

हैंगिंग पेंडेंट लाइट इंस्टॉल करें:

होम इंटीरियर की बात आने पर लाइट्स एक आवश्यक भूमिका निभाती हैं. वास्तव में, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि लाइटिंग या तो इंटीरियर डिज़ाइन को संवार भी सकती है या इसे बिगाड़ भी सकती है. अगर आप अपने मेहमानों को प्रभावित करना चाहते हैं और अपने घर को एक शानदार लुक देना चाहते हैं, तो सही लाइटिंग होना महत्वपूर्ण है.

यहीं पर पेंडेंट लाइट आपके काम आ सकती है. आधुनिक होम इंटीरियर के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्पों में से एक, ये लाइट विभिन्न आकारों और डिज़ाइन में आती हैं. एक अनोखी डिज़ाइन की पेंडेट लाइट चुनें जो तुरंत आपके मेहमानों का ध्यान आकर्षित करे और देखने वालों की नज़र इस पर टिक जाए. इन लाइटों को सोच समझकर ऐसी जगह पर रखें जहां इन्हें आसानी से देखा जा सके.

दराज़ों के हैंडल और दरवाजों के नॉब्स को बेहतर बनाएं:

हाल ही में लोकप्रिय हुए कई होम इंटीरियर आइडिया में से, दराज़ों के लिए बेहतर हैंडल और दरवाजों के लिए बेहतरीन नॉब्स ने अधिकांश लोगों के फर्नीचर में अपनी जगह बना ली है. पुराने फैशन के और गंदे हैंडल और नॉब वास्तव में आपके घर के लुक खराब कर सकते हैं और इसके आकर्षण को कम कर सकते हैं.

आप मार्केट में उपलब्ध ब्रश्ड निकल, ब्रोंज और कॉपर जैसे कई फिनिश में से चुन सकते हैं. वास्तव में, आपके पास चुनने के लिए बहुत से विकल्प हैं. विकल्पों के कारण उलझन में न पड़ें.

अगर आपके लिए चुनना मुश्किल हो रहा है, तो अपने परिवार के सदस्यों से बात करें या किसी प्रोफेशनल से मदद प्राप्त करें कि क्या सबसे खूबसूरत लगेगा. डिज़ाइन को बेहतर बनाने के लिए स्टेनलेस नॉब या विंटेज-स्टाइल नॉब भी ले सकते हैं.

रूम डिवाइडर के रूप में पर्दे लगाएं:

हममें से अधिकांश लोगों के लिए, दीवारें रूम डिवाइडर के रूप में कार्य करती हैं. हालांकि, घर को फिर से डिज़ाइन करने में पर्दे का उपयोग करना एक अनोखा कॉन्सेप्ट है. पर्दे न सिर्फ आपकी गोपनीयता रक्षा करते हैं, बल्कि आपके घर में अधिक स्पेस भी जोड़ते हैं.

मार्केट में उपलब्ध रंग-बिरंगे पर्दे रचनात्मकता और आराम का एहसास दिलाते हैं. इसके अलावा, जब इन्हें खीचा जाता है तो ये खुशी भरा माहौल लाते हैं. जबकि इन्हें हमेशा ऑफलाइन खरीद सकते हैं, लेकिन बहुत से वेंडर्स से अधिक वैराइटी और विकल्प प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन देखना भी एक अच्छा आइडिया है.

सजावटी वॉल मिरर लगाएं:

डेकोरेटिव मिरर लगाकर आप अपने कमरे के पूरे माहौल को बदल सकते हैं. इन्हें सही एंगल्स पर रखकर, आप अपने घर को पूरी तरह से नया लुक और एहसास दे सकते हैं. अपने घर को एक आकर्षक लुक देने के लिए छोटे और बड़े मिरर्स के कॉम्बिनेशन का उपयोग करें.

आप अपने घर और कमरे के प्रवेश पर बड़े मिरर और अन्य जगहों पर छोटे-छोटे मिरर रख सकते हैं. दराज़ों के हैंडल, दरवाजों के नॉब्स और पर्दों की तरह, मिरर भी विभिन्न आकारों और साइज़ में उपलब्ध हैं. अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे अच्छा विकल्प चुनें.

सफेद वुडवर्क के साथ घर जगमगाएं:

जगमगाता सफेद लकड़ी का काम गहरे लकड़ी के फर्शों और चमकदार रंग की दीवारों के साथ कंट्रास्ट प्रभाव का निर्माण करता है. इंटीरियर डिज़ाइन के मामले में, यह आपके घर को एक खास और खूबसूरत लुक देता है.

सफेद वुडवर्क एक ऐसी चीज़ है, जिसे आपको अपने घर के इंटीरियर को नया और आकर्षक लुक देने के लिए ज़रूर लगवाना चाहिए.

अंत में:

हालांकि आपके पास इन अनोखे होम रीडिज़ाइन कॉन्सेप्ट का उपयोग कर सकते हैं, तो इस बात पर भी ध्यान दे कि एक ये एक महंगा सौदा साबित हो सकते हैं. हालांकि, गृहम फाइनेंस से होम लोन फॉर इंटीरियर अपग्रेड से आपको आवश्यक कार्य करने के लिए ज़रूरी फंड मिल सकता है.

जब आप गृहम हाउसिंग लोन के साथ इंटीरियर को अपग्रेड करते हैं, तो आप न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन के साथ आसान नियम और शर्तों पर फंड का लाभ उठा सकते हैं. होम डेकोर के लिए हमारे हाउसिंग लोन प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर उपलब्ध हैं. होम इम्प्रूवमेंट के लिए लोन के लिए अप्लाई करने के लिए, यहां क्लिक करें.

Customer Care logo ग्राहक सेवा
Whatsapp logo अभी अप्लाई करें
Customer Care logo कॉल बैक प्राप्त करें