The importance of going direct with your home loan application

अपने होम लोन के लिए सीधे अप्लाई करने के लाभ

होम लोन घर खरीदने के अपने सपने को पूरा करने का एक विश्वसनीय तरीका है. कई वर्षों से लोग बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लोन ले रहे हैं. लेकिन लोन लेने में कुछ समय लगता है.

हममें से कई लोगों के लिए, अपने परिवार को अपना घर देना एक सपना होता है. इस घर के सपने को साकार करने के लिए, आप लोन एजेंट की मदद लिए बिना सीधे हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं.

खुद से हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से संपर्क क्यों करना चाहिए! इसके पांच कारण:

कोई अतिरिक्त लागत नहीं

एजेंट आपकी मदद कर सकता है, लेकिन वो इसके लिए पैसे लेगा. वे कोई चैरिटी तो कर नहीं रहे हैं. अपने सपनों का घर बनाने के लिए जब आप एक-एक रुपया बचा रहे हैं, तो लागत क्यों बढ़ाएं?

गोपनीयता

होम लोन डॉक्यूमेंट में आपकी बहुत सी पर्सनल जानकारी होती है. अगर आप किसी एजेंट के साथ जाते हैं, तो उसे यह जानकारी मिल जाएगी. इस जोखिम को लेने की कोई ज़रूरत नहीं है. इसके बजाय सीधे अपनी नज़दीकी गृहम हाउसिंग फाइनेंस शाखा में जाएं. आपके रिकॉर्ड, गोपनीयता और सम्मान का ध्यान रखा जाएगा.

सेल्फ-लर्निंग

जब आप सीधे हाउसिंग फाइनेंस संस्थान से डील करते हैं, तो आप अपनी एप्लीकेशन के प्रभारी होते हैं. आप लोन प्रक्रिया की बारीकियों को सीखते हैं और इसे खुद से करने में माहिर हो सकते हैं. लेकिन एजेंट पर निर्भर रहने से, यह सब उनके नियंत्रण में आ जाएगा और वे इस स्थिति का फायदा उठा सकते हैं.

आसान प्रक्रिया

जब केवल ग्राहक और लोनदाता ही डील में शामिल होते हैं, तो लोन एप्लीकेशन और अप्रूवल के महत्वपूर्ण चरणों सहित सब कुछ आसान हो जाता है. आपका लोन तेज़ी से अप्रूव हो सकता है, क्योंकि डायरेक्ट लोनदाता के पास एप्लीकेशन को तेज़ करने और आपके लिए प्रोसेस को सुव्यवस्थित करने की क्षमता होती है.

पर्सनलाइज़्ड सर्विस और लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप

लोनदाता और उधारकर्ता के बीच सीधा संपर्क, दोनों पक्षों के बीच एक रिश्ता बनाता है. इससे अधिक पर्सनलाइज़्ड सर्विस और लॉन्ग-टर्म संबंध स्थापित हो सकते हैं. यह रिश्ता तब बहुत मददगार होगा जब आपको फिर से पैसों की आवश्यकता होगी, जैसे कि अपने घर का विस्तार करना या रिनोवेट करना.

क्रिकेट मैच में सबसे रोमांचक क्षणों में से एक तब होता है जब एक फील्डर रन-आउट के लिए अपनी थ्रो के साथ स्टम्प को हिट करता है. इसे डायरेक्ट हिट कहा जाता है. अपनी लोन प्रोसेस में थर्ड पार्टी से बचकर, आप अपना डायरेक्ट हिट स्कोर कर सकते हैं.

Customer Care logo ग्राहक सेवा
Whatsapp logo अभी अप्लाई करें
Customer Care logo कॉल बैक प्राप्त करें